
'तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर इन्वेस्ट करेंगे', सृष्टि से मरियम बनी आगरा धर्मांतरण पीड़िता की आपबीती
AajTak
देहरादून की सृष्टि उर्फ मरियम ने आगरा के धर्मांतरण गैंग की पोल खोली है. फेसबुक पर दोस्ती, इस्लाम कबूलने का दबाव, तीसरी-चौथी बीवी बनने का लालच, फोन-सिम तोड़वाना, और विदेशी फंडिंग जैसे राज इस गवाही से उजागर हुए हैं. छांगुर बाबा, आयशा, अब्दुल रहमान और नीतू जैसे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
आज तक ने छांगुर बाबा और उसके धर्मांतरण गैंग की एक पीड़िता, सृष्टि उर्फ मरियम, से बात की है, जिसकी गवाही इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य बनकर सामने आई है. यह गवाही उजागर करती है कि छांगुर बाबा और उसका गैंग अवैध धर्मांतरण को कैसे अंजाम देता था और हिंदू लड़कियों को जबरन मुसलमान बनाने की साजिश रचता था.
इस खुलासे से यह भी स्पष्ट होता है कि हिंदू से मुस्लिम बनी लड़कियों का विदेशों में प्रचार कर विदेशी फंडिंग हासिल की जाती थी. छांगुर बाबा और उसकी करीबी नीतू जेल में हैं, लेकिन सृष्टि की गवाही देशभर में फैले धर्मांतरण के 'स्लीपर सेल' को भी बेनकाब करती है.
सृष्टि की आपबीती: धर्मांतरण गैंग की साजिश का खुलासा
देहरादून की सृष्टि धर्मांतरण गैंग की चपेट में आ गई थी, जहां उसका नाम बदलकर मरियम रखा गया. अब वह इस गैंग के चंगुल से बाहर आ चुकी है और उसने हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन की खौफनाक सच्चाई का खुलासा किया है.
सृष्टि उर्फ मरियम बताती हैं, 'मुझसे तालिब ने फेसबुक के जरिए संपर्क किया. उसने मुझे अपने धर्म की बातें बताईं. मैंने इस्लाम के बारे में जानकारी ली. बाद में उसने मुझ पर शादी के लिए दबाव बनाया. 2020 से हमारी बात शुरू हुई. धीरे-धीरे उसने मुझे अपनी बहन सुमैया, सफीया, आयशा और अब्दुल रहमान से मिलवाया.'
सृष्टि आगे कहती हैं, 'आयशा ने मेरी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर मुझे बेहतर रहन-सहन और सुरक्षा का लालच दिया. उसने कहा कि इसके लिए मुझे इस्लाम कबूल करना होगा और किसी की दूसरी, तीसरी या चौथी पत्नी बनना होगा. तभी मेरे ऊपर 'इन्वेस्ट' किया जाएगा, वरना नहीं.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











