
तीन साल में यूक्रेन के लिए सबसे डरावनी रात! रूस के 500 ड्रोन-मिसाइल हमलों से कई शहरों में तबाही
AajTak
रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें 479 ड्रोन और 20 मिसाइलें दागी गईं. यूक्रेन ने दावा किया कि उसने इनमें से 277 ड्रोन और 19 मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है. यूक्रेन ने भी दर्जनों मिसाइलों से रूसी क्षेत्रों को निशाना बनाया है.
रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहे युद्ध में बीती रात यूक्रेन के लिए काफी खौफनाक रहा, जब रूस ने यूक्रेन पर 479 ड्रोन और 20 मिसाइलों से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया. यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि इस हमले में खासतौर से देश के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है. बीते दिनों यूक्रेन ने रूस के एयरबेस को निशाना बनाया था, और इसके बाद किया गया यह हमला काफी बड़ा माना जा रहा है.
यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया कि उसने 277 ड्रोन और 19 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. यूक्रेनी दावों के मुताबिक, 10 ड्रोन और मिसाइलें अपने लक्ष्य तक पहुंच सकीं. हमले में एक शख्स घायल हुआ है. हालांकि, इन यूक्रेनी दावों की किसी तरह से पुष्टि नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: 'खारकीव पर हमले सिर्फ तबाही के इरादे से किए जा रहे', बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, कहा- रूस का मकसद पूर्ण विनाश
यूक्रेन को बचने के लिए एयर डिफेंस की जरूरत
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी मोर्चों पर हालात बेहद खराब बने हुए हैं, और उन्होंने रूसी हमलों से हो रहे नुकसान पर ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी. यूक्रेन को अपने पश्चिमी सहयोगियों से विशेष रूप से एयर डिफेंस सिस्टम की और मदद की जरूरत है, लेकिन अमेरिका की नीति को लेकर अनिश्चितता के कारण स्थिति खराब बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: 18 इमारतें जमींदोज, 3 की मौत... यूक्रेन में रूस ने फिर मचाई तबाही, ड्रोन और मिसाइलों से किया धुआं-धुआं

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








