
तीन साल पहले लॉटरी जीतकर बने थे अरबपति, अब लॉस एंजिल्स की आग में तबाह हो गया आशियाना
AajTak
कहते हैं, किस्मत के सितारे कभी आपको अर्श पर भी पहुंचा सकते हैं और फर्श पर भी गिरा सकते हैं. इंसान एक पल में राजा बन सकता है और अगले ही पल रंक. एक झटके में आलीशान घर का मालिक बन सकता है और फिर बेघर भी. ये बातें इसलिए कही जा रही हैं क्योंकि अमेरिका के लॉस एंजेलेस में जंगलों में लगी आग के कारण एडविन कास्त्रो के साथ कुछ ऐसा ही हुआ.
कहते हैं, किस्मत के सितारे कभी आपको अर्श पर भी पहुंचा सकते हैं और फर्श पर भी गिरा सकते हैं. इंसान एक पल में राजा बन सकता है और अगले ही पल रंक. एक झटके में आलीशान घर का मालिक बन सकता है और फिर बेघर भी. ये बातें इसलिए कही जा रही हैं क्योंकि अमेरिका के लॉस एंजेलेस में जंगलों में लगी आग के कारण एडविन कास्त्रो के साथ कुछ ऐसा ही हुआ.
एडविन कास्त्रो की कहानी कुछ ऐसी है, जहां वह एक झटके में अरबों के मालिक बने, लेकिन एक हादसे में फिर वहीं पहुंच गए, जहां से उन्होंने अपनी शुरुआत की थी.
साल 2022 में एक खबर ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी, जब अमेरिका के लॉटरी इतिहास में सबसे बड़ा जैकपॉट जीतने वाले शख्स एडविन कास्त्रो रातोंरात करोड़ों के मालिक बन गए. उन्होंने $2.04 बिलियन की राशि जीती, जो भारतीय रुपये में करीब 16,932 करोड़ रुपये है. यानी इसे नंबर में लिखे तो 1,69,32,00,00,000 है. इस जीत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.
अलिशान जिंदगी की शुरुआत एडविन कास्त्रो ने जैकपॉट की राशि से लॉस एंजेलिस में अपनी शान-ओ-शौकत बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने $25.5 मिलियन का हॉलीवुड हिल्स वाला आलीशान मेंशन, $4 मिलियन का जापानी-स्टाइल घर अपने माता-पिता के लिए और $47 मिलियन का बेल एयर का भव्य बंगला खरीदा. इसके अलावा, उन्होंने खुद के लिए $3.8 मिलियन की बीचफ्रंट प्रॉपर्टी भी खरीदी थी.
2025 में फिर सुर्खियों में, लेकिन दुखद कारणों से साल 2025 में एडविन कास्त्रो एक बार फिर खबरों में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद दर्दनाक है. लॉस एंजेलिस की जंगलों में लगी भीषण आग ने उनकी सारी खुशियां छीन लीं. उनकी बीचफ्रंट प्रॉपर्टी, जो $3.8 मिलियन की थी, आग की चपेट में आकर राख में तब्दील हो गई. एडविन कास्त्रो का $3.8 मिलियन का मालिबू घर पैलिसेड्स की भीषण आग में पूरी तरह तबाह हो गया.
एक समय किस्मत ने एडविन कास्त्रो को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था, लेकिन इस हादसे ने उन्हें उसी जमीन पर वापस ला दिया, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











