
तीन राज्य, तीन पूर्व मुख्यमंत्री... जानिए बीजेपी के लिए कैसे बन गए हैं चुनौती
AajTak
बीजेपी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में यात्राओं के जरिए चुनाव से पहले अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश में है. वहीं, इन तीनों राज्यों में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को मैनेज करना भी पार्टी के लिए चुनौती बन गया है. जानिए कैसे.
अगले दो-तीन महीने में पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल माने जा रहे इन चुनावों में जीत के लिए हर दल जोर आजमाइश कर रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तो राजस्थान में परिवर्तन यात्रा निकल रही है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी पार्टी यात्रा के जरिए सियासत साधने की कोशिश में है. बीजेपी के तमाम बड़े नेता लगातार चुनावी राज्यों के दौरे कर रहे हैं, संगठन के पेच कस रहे हैं, कांग्रेस को घेर रहे हैं और चुनाव से पहले पार्टी के लिए सियासी जमीन उर्वरा बनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों की चुनावी जमीन पर बीजेपी के लिए वोटों की फसल कितना लहलहाती है, ये तो चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा लेकिन इन तीन राज्यों में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को कैसे मैनेज किया जाए? पार्टी के लिए ये फिलहाल बड़ी चुनौती बना हुआ है. मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने खुलकर नाराजगी जाहिर कर दी है, छत्तीसगढ़ में डॉक्टर रमन सिंह निष्क्रिय चल रहे हैं. राजस्थान में वसुंधरा राजे को लेकर भी पार्टी पसोपेश में नजर आ रही है. बीजेपी वसुंधरा को न तो आगे कर पा रही है और ना ही पीछे.
उमा भारती के तेवर से बढ़ेंगी दिक्कतें
मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत के मौके पर निमंत्रण नहीं दिए जाने पर अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने कहा कि निमंत्रण की औपचारिकता तो निभा देते, भले ही धीरे से आने के लिए मना कर देते. मैं नहीं आती. उमा भारती ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार बनवाई तो हमने भी बीजेपी को एक पूरी सरकार बनाकर दी थी. निमंत्रण की औपचारिकता तो पूरी कर देते. उन्होंने उस वाकये का भी जिक्र किया जब कोरोना पॉजिटिव होने के 11 दिन बाद ही उनको उपचुनाव में प्रचार के लिए बुला लिया गया जबकि उनकी रिपोर्ट तब तक निगेटिव भी नहीं आई थी. उमा ने साथ ही 2024 का चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया और ये भी कहा कि शिवराज अगर कहेंगे तो प्रचार करूंगी.
उमा भारती एक तरफ नाराजगी व्यक्त कर रही हैं, स्थानीय नेतृत्व के रवैये पर सवाल उठा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ ये भी कह रही हैं कि पार्टी का प्रचार करूंगी. इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने कहा कि उमा का दर्द ये नहीं है कि उनको जन आशीर्वाद यात्रा के लिए निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया? उनका असली दर्द ये है कि उनको अभी से ही एक्टिव पॉलिटिक्स से एक तरह से रिटायर क्यों कर दिया गया?
बीजेपी में 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को टिकट नहीं दिए जाने की बात होती रहती है. उमा भारती की उम्र अभी 64 साल है. राम मंदिर आंदोलन से उभरी उमा को बीजेपी ने 2003 के मध्य प्रदेश चुनाव में सीएम कैंडिडेट घोषित किया. उमा के नेतृत्व में बीजेपी ने तब 10 साल पुरानी कांग्रेस सरकार उखाड़ फेंकी थी. बीजेपी ने उमा भारती के नेतृत्व में सरकार बनाई लेकिन कर्नाटक की एक अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




