
तीन बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का बुखार, सुबह कमाने गया पति शाम को घर पहुंचा तो प्रेमी के साथ हो चुकी थी फरार
AajTak
झारखंड के गढ़वा में एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. शाम को जब उसका पति घर पहुंचा तो पत्नी नहीं थी. जिसके बाद उसने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया.
झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. पीड़ित पति कामेश्वर चौधरी ने थाने में आवेदन देकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
पति गया था काम पर, तभी फरार हुई पत्नी
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय महिला बिना किसी को बताए घर छोड़कर चली गई. उस दिन उसका पति काम पर बाहर गया हुआ था. घर लौटने पर जब पत्नी नहीं मिली, तो पूछताछ में पता चला कि वह नंदकुली चौधरी नामक युवक के साथ भाग गई है.
यह भी पढ़ें: Bihar: चार बच्चों का पिता, तीन बच्चों की मां से कोर्ट मैरिज करने पहुंचा तो हुआ ये
पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी तीन छोटे बच्चों को छोड़कर चली गई है. इसके अलावा वह घर से करीब 32 हजार 500 रुपये नकद और कुछ घरेलू सामान भी लेकर गई. पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द दोनों को खोजा जाए और उसे न्याय दिलाया जाए.
घटना से गांव के लोग भी हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











