
तीन दिन की सुनामी में 30% तक गिर गए ये 25 शेयर, कई चर्चित सरकारी कंपनियां... क्या अब खरीदें?
AajTak
Stock Market Updates: शेयर बाजार में सुनामी के बीच करीब दो दर्जन कंपनियों के शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. कुछ शेयर तो 52 वीक हाई से करीब 30 फीसदी तक फिसल गए. वहीं BSE500 इंडेक्स में शामिल 150 से ज्यादा स्टॉक्स 30 फीसदी तक गिर गए.
पिछले हफ्ते के आखिरी दिन से शेयर बाजार में गिरावट का दौर चला और बीते मंगलवार तक जारी रहा. इन तीन दिनों की गिरावट में निवेशकों का करीब 20 लाख करोड़ रुपये साफ हो गया. यानी तीन दिन की गिरावट में ही BSE का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये घट गया.
दरअसल, शेयर बाजार में सुनामी के बीच करीब दो दर्जन कंपनियों के शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. कुछ शेयर तो 52 वीक हाई से करीब 30 फीसदी तक फिसल गए. वहीं BSE500 इंडेक्स में शामिल 150 से ज्यादा स्टॉक्स 30 फीसदी तक गिर गए.
क्या निवेश के लिए यही है सही वक्त? MoneyFront के CEO मोहित गंग ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में भूचाल का तगड़ा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है. खासकर अमेरिका में मंदी की आहट से बाजार का माहौल बिगड़ा है. इसके अलावा जापान में सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों बढ़ोतरी और जियो पॉलिटिकल (Geo-Political) को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. जो भी हो, इस गिरावट में देखते ही देखते निवेशकों के पोर्टफोलियो में शामिल कुछ शेयर 25 से 30 फीसदी तक गिर गए. सरकारी कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है.
सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों की लिस्ट में टॉप सरकारी कंपनी BEML है. BEML का शेयर 52 वीक हाई 5,489.15 रुपये से 29 फीसदी तक फिसल गए. ये शेयर मंगलवार को गिरकर 3,896.95 रुपये पर पहुंच गया था.
कुछ कंपनियों के तिमाही रिपोर्ट शानदार
ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने BEML का नया टारगेट 4,484 रुपये दिया है. इसके साथ ही ब्रोकरेज ने निवेशकों को फिलहाल BEML को होल्ड और नई खरीदारी की भी सलाह दी है. उन्होंने कहा, 'बीईएमएल ने साल-दर-साल 9.9 फीसदी राजस्व वृद्धि और एबिटा मार्जिन में 85 बीपीएस सुधार के साथ अच्छा तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया है.'

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











