
तीन करोड़ का बीमा, 45 करोड़ की जमीन... राज मिस्त्री के प्रेम में करोड़पति टीचर की कातिल पत्नी की करतूतें
AajTak
यूपी के कानपुर में सरकारी टीचर राजेश की हत्या पत्नी ने ही करवा दी. पुलिस का कहना है कि राजेश की पत्नी पिंकी की नजर राजेश की 45 करोड़ की जमीन और तीन करोड़ की बीमा पॉलिसी पर थी. वह चाहती थी कि पति को रास्ते से हटाने के बाद वह प्रेमी से शादी कर उसके साथ रहेगी.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में करोड़पति टीचर की पत्नी का एक राज मिस्त्री से अफेयर हो गया. जब यह बात टीचर को पता चली तो दोनों में विवाद होने लगा. टीचर की पत्नी के सिर पर प्यार का भूत इस कदर चढ़ा कि उसने अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली. इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर चार लाख रुपये में पति की हत्या की सुपारी दे दी. सुपारी लेने वालों ने टीचर को मॉर्निंग वॉक के समय कार से कुचलकर मार डाला. टीचर की पत्नी की नजर पति की तीन करोड़ की बीमा पॉलिसी के साथ ही 45 करोड़ की संपत्ति पर थी.
जानकारी के अनुसार, राजेश गौतम की शादी साल 2012 में पिंकी से हुई थी. राजेश सरकारी टीचर होने के साथ साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते थे. उनके पास पैतृक संपत्ति के साथ ही करीब 45 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी थी. राजेश ने साल 2021 में कानपुर के कोयलानगर में एक प्लॉट पर निर्माण शुरू कराया था. इसके लिए उनका संपर्क पुराना शिवली रोड जगतपुरी के रहने वाले राज मिस्त्री शैलेंद्र सोनकर से हुआ.
शैलेंद्र ने राजेश के प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया. इसी सिलसिले में उसका राजेश के घर भी आना-जाना होने लगा. धीरे-धीरे शैलेंद्र की बातचीत टीचर राजेश की पत्नी पिंकी से होने लगी. पिंकी दिखने में सुंदर है. उसने बीएड कर रखा है. राज मिस्त्री शैलेंद्र मन ही मन पिंकी को पसंद करने लगा. उसके हावभाव देख पिंकी भी उसे चाहने लगी और धीरे धीरे दोनों के बीच संबंध बन गए.
इस बारे में करीब आठ महीने पहले पिंकी के पति राजेश को शैलेंद्र और पत्नी पिंकी के बीच अफेयर का पता चल गया था. इसके बाद राजेश ने शैलेंद्र का घर आना जाना बैन कर दिया. इस बात से पिंकी को ऐतराज था. पिंकी का राजेश के साथ अक्सर विवाद भी होने लगा था.
बताया जा रहा है कि पिंकी ने एक बार राजेश के खाने में जहर भी दे दिया. इसके बाद राजेश की हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद राजेश की हालत में सुधार हुआ और जान बच गई थी.
इसके बाद पिंकी जब राज मिस्त्री शैलेंद्र सोनकर से नहीं मिल पा रही थी तो वह परेशान रहने लगी. उसने शैलेंद्र के साथ मिलकर पति राजेश को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया. राजेश के नाम तीन करोड़ का बीमा था. पिंकी की नजर पति की तीन करोड़ की बीमा पॉलिसी के साथ ही 45 करोड़ की संपत्ति पर थी. लिहाजा उसने प्रेमी शैलेंद्र के साथ फुलप्रूफ प्लान बनाया. इधर शैलेंद्र ने अपने ममेरे भाई विकास और एक साथी सुमित कठेरिया को चार लाख रुपये में राजेश की हत्या की सुपारी दे दी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






