
तिहाड़ के जेल नंबर-7 में शिफ्ट किए गए सत्येंद्र जैन, जमानत रद्द करते हुए SC ने कहा- पर्याप्त सबूत
AajTak
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है. कल सुप्रीम कोर्ट बेंच ने माना था कि दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले में कोई कमी नहीं थी और सत्येंद्र जैन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपराध में शामिल रहे हैं.
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है. कोर्ट ने उनकी राहत की मांग वाली याचिकाओं को खारिज किया था और कल ही सरेंडर करने का आदेश दिया था. आदेश के मुताबिक, उन्होंने सोमवार को ही सरेंडर कर दिया. उन्हें जेल नंबर 7 में रखा गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने अपने जमानत रद्द करने वाले आदेश में कहा कि ईडी के पास पर्याप्त सामग्री है जो सत्येंद्र जैन पर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप सिद्ध कर सकती है. जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी को अगुआई वाली पीठ ने कहा कि सत्येन्द्र जैन अदालत को संतुष्ट करने में विफल रहे हैं कि वह कथित अपराधों के लिए दोषी नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: एक और एक ग्यारह: सत्येंद्र जैन को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
'हाई कोर्ट के फैसले में कोई कमी नहीं'
कोर्ट ने कहा कि, इसके विपरीत, ED के पास पर्याप्त सामग्री है कि वे कथित अपराधों के लिए प्रथम दृष्टया दोषी हैं. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें प्रथम दृष्टया PMLA के तहत कथित अपराधों का दोषी पाया है. हाई कोर्ट के निर्णय में किसी भी तरीके से कोई कमी नहीं दिखती.
'PMLA के तहत अपराध में संलिप्तता'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






