
तिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट को 11 महीने में 918 करोड़ रुपये का चढ़ावा, ऑनलाइन दान में तेजी
AajTak
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् को नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक विभिन्न ट्रस्टों में कुल 918 करोड़ रुपये का दान मिला है. इस अवधि के दौरान ऑनलाइन दान में तेजी देखी गई है.
प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (TTD) को नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच विभिन्न ट्रस्टों के लिए कुल 918.6 करोड़ रुपये के दान प्राप्त हुए हैं. यह जानकारी TTD के चेयरमैन बी.आर. नायडू ने दी. उन्होंने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के बाद से ट्रस्टों को मिलने वाले दान में लगातार बढ़ोतरी हुई है और श्रद्धालु अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उदारतापूर्वक योगदान दे रहे हैं.
ऑनलाइन दान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
बी.आर. नायडू के अनुसार, कुल प्राप्त दान में से 579.38 करोड़ रुपये ऑनलाइन और 339.20 करोड़ रुपये ऑफलाइन माध्यम से आए हैं. उन्होंने बताया कि अब अधिकतर दानदाता डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए योगदान देना पसंद कर रहे हैं. कई भक्त मंदिर के निर्माण कार्य, मशीनरी खरीद और तकनीकी विकास के लिए भी आर्थिक सहायता दे रहे हैं.
कौन-सा ट्रस्ट कितना अमीर हुआ
TTD से जुड़े कई ट्रस्टों में इस अवधि में उल्लेखनीय राशि जमा हुई. इनमें सबसे अधिक दान श्री वेंकटेश्वर अन्नदानम ट्रस्ट (SV Annadanam Trust) को मिला, जिसे करीब 339 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई. इसके बाद श्रीवाणी ट्रस्ट (Srivani Trust) को 252 करोड़ रुपये, और श्री बालाजी आरोग्य वरप्रसादिनी स्कीम (Sri Balaji Aarogya Varaprasadini Scheme) को 98 करोड़ रुपये का दान मिला.
इसके अलावा, SV प्रणदान ट्रस्ट को लगभग 67 करोड़ रुपये, SV गोसंरक्षणा ट्रस्ट को 56 करोड़ रुपये, SV विद्यादानम ट्रस्ट को 33.47 करोड़ रुपये, BIRRD ट्रस्ट (Balaji Institute of Surgery, Research & Rehabilitation for the Disabled) को 30 करोड़ रुपये और SV सर्वश्रेयस ट्रस्ट को 20.46 करोड़ रुपये प्राप्त हुए.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










