
तिब्बतियों से वफादारी की परीक्षा ले रहा चीन, हर परिवार से एक सदस्य को सेना में कर रहा शामिल
AajTak
एलएसी पर पिछले एक साल में कई बार भारत से मुंह की खाने के बाद चीन ने अपनी सैन्य तैनाती को मजबूत करने के लिए हर तिब्बती परिवार के लिए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में एक सदस्य भेजना अनिवार्य कर दिया है.
पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत-चीन (India-China) के बीच तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत का दौर चल रहा है. इसके बावजूद, चीन बीच-बीच में चालबाजियों से बाज नहीं आता है. एलएसी पर पिछले एक साल में कई बार भारत से मुंह की खाने के बाद चीन ने अपनी सैन्य तैनाती को मजबूत करने के लिए हर तिब्बती परिवार के लिए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में एक सदस्य भेजना अनिवार्य कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि तिब्बती युवाओं की 'वफादारी परीक्षा' के बाद भर्ती की जा रही है. सूत्रों ने कहा कि चीनी एलएसी पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, खासकर लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों में.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











