
ताहिर हुसैन, शाहरुख पठान... विवादित चेहरों के जरिए दिल्ली चुनाव में दम दिखा पाएगी ओवैसी की पार्टी?
AajTak
दिल्लि चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने पहले आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के आरोप में बंद ताहिर हुसैन को टिकट दिया और अब शाहरुख पठान को भी लड़ाए जाने की चर्चा है. ओवैसी की पार्टी किसका गेम बिगाड़ेगी?
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और महाराष्ट्र तक, चुनाव मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती आई है लेकिन देश की राजधानी के रण से दूरी बनाए रखी. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली चुनाव की दहलीज पर खड़ा है और इस बार ओवैसी की पार्टी भी समर में उतरने को तैयार है. ओवैसी की पार्टी ने दिल्ली दंगा केस में जेल में बंद चल रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद रहे ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद सीट से उम्ममीदवार घोषित कर दिया है. चर्चा दिल्ली दंगों के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तान चर्चा में आए शाहरुख पठान के चुनाव लड़ने की भी है.
इस तरह की चर्चा को हवा मिली जेल में बंद शाहरुख के परिजनों से एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात के बाद. ओवैसी की पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष शोएब जमई ने हाल ही में शाहरुख के परिवार से मुलाकात की थी और ये कहा था कि अगर परिवार और वहां की लोकल अवाम चाहे तो हम चुनाव लड़ाने के लिए तैयार हैं. पहले ताहिर हुसैन और अब शाहरुख पठान, एआईएमआईएम दिल्ली दंगों के आरोपित चेहरों को चुनाव मैदान में उतारकर या उतारने की बात कर क्या संदेश देना चाहती है? क्या ओवैसी की पार्टी विवादित चेहरों को मौका देकर दिल्ली की सियासत में डेब्यू कर पाएगी और अगर हां तो वह किसका गेम बिगाड़ेगी?
विवादित चेहरों पर दांव के पीछे क्या
दिल्ली में ओवैसी की पार्टी एक के बाद एक विवादित चेहरों पर दांव लगा रही है तो इसके पीछे भी अपनी रणनीति है. ओवैसी और उनकी पार्टी की रणनीति मुस्लिम पॉलिटिक्स की पिच पर एक पैन इंडिया विकल्प बनने की है. वह ये संदेश देना चाहते हैं कि जिन मुस्लिम नेताओं से बाकी की सेक्यूलर पार्टियां भी किनारा कर रही हैं, हम उन नेताओं के साथ ही उनके परिवार के साथ भी खड़े हैं.
दिल्ली में मुस्लिम मतदाता कभी कांग्रेस के साथ हुआ करते थे जो अब आम आदमी पार्टी के साथ शिफ्ट हो चुके हैं. ऐसे में राजधानी की सियासत में जमीन बनानी है तो पार्टी के लिए ताहिर हुसैन जैसे चेहरे जरूरी हो जाते हैं जिन्हें दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के आरोप में जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने निष्कासित कर दिया था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट क्यों? असदुद्दीन ओवैसी ने दिया ये जवाब

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







