
तालिबान सरकार ने प्रदर्शन पर भी लगाई पाबंदी! कौन से नारे और क्यों लगाएंगे? बताना होगा
AajTak
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) की नई सरकार को बने अभी ज्यादा वक्त भी नहीं हुआ है और उसने नियम बनाने शुरू कर दिए हैं. अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच वहां के गृह मंत्रालय ने विरोध प्रदर्शनों के लिए नियम तय कर दिए हैं, जिसके तहत 24 घंटे पहले जानकारी देनी होगी.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) की सरकार बन गई है. लेकिन उसके खिलाफ विरोध भी बढ़ता जा रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए अब तालिबान सरकार (Taliban Government) के गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने विरोध प्रदर्शनों को लेकर नए नियम बना दिए हैं, जिसके तहत कोई भी विरोध प्रदर्शन की जानकारी 24 घंटे पहले देनी होगी.
कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











