
तालिबान ने भारत को किया आगाह, दी ये नसीहत
AajTak
अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों पर कब्जा जमाने के बीच तालिबान ने कहा है कि देश में मदद मुहैया कराने और पुनर्निर्माण कार्य जारी रखने के लिए वो भारत का स्वागत करेगा.
अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों पर कब्जा जमाने के बीच तालिबान ने कहा है कि देश में मदद मुहैया कराने और पुनर्निर्माण कार्य जारी रखने के लिए वो भारत का स्वागत करेगा. लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने एक इंटरव्यू में कहा कि सत्ता में आने के बाद समूह अफगानिस्तान में भारत का स्वागत करेगा ताकि विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके. हालांकि, तालिबान ने साथ ही साथ भारत को सलाह भी दी. तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि भारत को तटस्थ रहना चाहिए और सैन्य उपकरणों के साथ मौजूदा काबुल प्रशासन का समर्थन नहीं करना चाहिए. यह उनकी (भारत) छवि और अफगानिस्तानी लोगों की उनके प्रति धारणा के लिए अच्छा नहीं है. (फोटो-Getty Images) कतर स्थित तालिबान के अंतरराष्ट्रीय कार्यालय में इंटरव्यू में सुहैल शाहीन ने कहा कि वह भारत और तालिबान के बीच बातचीत से अवगत नहीं हैं. तालिबान का यह बयान उस समय सामने आया है जब अफगानिस्तान के कई पड़ोसी मुल्क तालिबान के उभार से चिंतित हैं. (फोटो-Getty Images)
ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









