
तालिबान को लेकर अफगान राष्ट्रपति के आरोपों पर झल्ला गए इमरान खान!
AajTak
प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि मुश्किल दौर से गुजरने के बाद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था आखिरकार पटरी पर लौट रही है. मैं दोहराता हूं, आखिरी चीज जो हम चाहते हैं वह अफगानिस्तान में शांति है. तालिबान को बातचीत के लिए टेबल पर लाने के लिए पाकिस्तान से ज्यादा किसी देश ने कोशिश नहीं की.
अफगानिस्तान में नकारात्मक भूमिका निभाने के राष्ट्रपति अशरफ गनी के आरोपों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पलटवार किया है. इमरान खान ने कहा कि अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के लिए पाकिस्तान को कसूरवार ठहराना अनुचित है. पीएम इमरान खान ने उज्बेकिस्तान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बात कही. सम्मेलन में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भी मौजूद थे. (फोटो-AP) एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) के मुताबिक "मध्य और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय संपर्क: चुनौतियां और अवसर" विषय पर बोलने के लिए इमरान खान को लिखित भाषण पढ़ना था. लेकिन उनसे पहले बोल चुके राष्ट्रपति अशरफ गनी के आरोपों पर पाकिस्तान के पीएम को जवाब देना पड़ गया. इमरान खान ने कहा, 'राष्ट्रपति गनी, मुझे बस इतना कहना है कि अफगानिस्तान में उथल-पुथल से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश पाकिस्तान है. पिछले 15 वर्षों में पाकिस्तान को 70,000 लोगों को जान गंवानी पड़ी है. पाकिस्तान चाहता है कि संघर्ष खत्म हो.' (फोटो-@ImranKhanPTI)
ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









