
तालिबान के सामने अमेरिकी नागरिक ने कबूल किया इस्लाम, जानें- पूरा मामला
AajTak
अमेरिका के एक नागरिक ने अफगानिस्तान में इस्लाम कबूल कर लिया है. उसे तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस्लाम में परिवर्तित कराया. व्यक्ति का नाम क्रिस्टोफर है जो अब बदलकर मुहम्मद ईसा कर दिया गया है.
अफगानिस्तान में तालिबान शासन की जहां एक तरफ दुनियाभर में आलोचना हो रही है, वहीं एक अमेरिकी शख्स ने तालिबान की प्रशंसा करते हुए इस्लाम कबूल कर लिया है. अफगानिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अफगानिस्तान में एक अमेरिकी नागरिक ने तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद की मौजूदगी में इस्लाम धर्म अपना लिया है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










