
तालिबान के खौफ से ताजिकिस्तान भागे अफगानिस्तान के सैनिक
AajTak
अफगानिस्तान से जैसे जैसे अमेरिकी और नाटो सैनिक जा रहे हैं वैसे वैसे तालिबान की ताकत बढ़ती जा रही है. तालिबान ने उत्तर अफगानिस्तान के कई जिलों पर कब्जा कर लिया. तालिबान के डर से इन इलाकों में तैनात अफगानी बल के जवान भाग खड़े हुए और ताजिकिस्तान पहुंच गए.
अफगानिस्तान से जैसे जैसे अमेरिकी और नाटो सैनिक जा रहे हैं वैसे वैसे तालिबान की ताकत बढ़ती जा रही है. तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान के कई जिलों पर कब्जा कर लिया. तालिबान के डर से इन इलाकों में तैनात अफगानी बल के जवान भाग खड़े हुए और ताजिकिस्तान पहुंच गए. ताजिकिस्तान की स्टेट कमेटी फॉर नेशनल सिक्योरिटी ने जारी बयान में इसकी जानकारी दी. तालिबान लड़ाकों के सीमा की ओर बढ़ने के साथ ही अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत से 300 से अधिक अफगान सैन्यकर्मी भाग खड़े हुए. शनिवार शाम को स्थानीय समयानुसार अफगान सैन्य बल के जवान सीमा पार कर ताजिकिस्तान पहुंचे. (फोटो-Getty Images) ताजिकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मानवता और अच्छे पड़ोसी का धर्म निभाते हुए अफगान राष्ट्रीय सुरक्षाबल के जवानों को अपने देश की सीमा में आने की अनुमति दे दी. (फाइल फोटो-Getty Images)
ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









