
तारक मेहता के सुंदर लाल ने बताया तबीयत का हाल, कोरोना के चलते हुए एडमिट
AajTak
एक्टर ने कहा, "अभी टेस्ट करेंगे और अगर मेरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया तो मुझे अस्पताल से डिस्चार्ज मिल जायेगा. मेरी तबीयत पहले से काफी ठीक है और अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं."
लोकप्रिय टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदर लाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता मयूर वकानी बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उनके साथ-साथ उनकी पत्नी को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. आजतक से खास बातचीत में मयूर ने बताया, "अभी मेरी तबियत ठीक है और 1-2 दिन में मुझे घर भेज देंगे." एक्टर ने कहा, "अभी टेस्ट करेंगे और अगर मेरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया तो मुझे अस्पताल से डिस्चार्ज मिल जायेगा. मेरी तबीयत पहले से काफी ठीक है और अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं." उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन उन्हें लक्षण इतने नहीं थे इसलिए वो होम क्वारनटीन हैं. उनका घर पर ही इलाज चल रहा है, मुझे लक्षण ज्यादा होने की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा."More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












