
तारक मेहता के टप्पू ने लिखा पिता के लिए इमोशनल नोट, बोले- वह थे, हैं और हमेशा मेरी जिंदगी का हिस्सा रहेंगे
AajTak
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने टप्पू भव्या गांधी ने कुछ दिनों पहले ही पिता को कोविड-19 के चलते खो दिया है. भव्या गांधी ने पिता की याद में एक इमोशनल पोस्ट लिखी है. उन्होंने बताया है कि पिता विनोद गांधी कोविड-19 से एक किंग की तरह लड़े, लेकिन आखिर में उन्होंने दम तोड़ दिया.
टीवी के पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने टप्पू भव्या गांधी ने कुछ दिनों पहले ही पिता को कोविड-19 के चलते खो दिया है. एक्टर इस समय गुजराती फिल्मों में काफी सक्रिय हैं. साल 2017 में ही इन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था. अब भव्या गांधी ने पिता की याद में एक इमोशनल पोस्ट लिखी है. उन्होंने बताया है कि पिता विनोद गांधी कोविड-19 से एक किंग की तरह लड़े, लेकिन आखिर में उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके साथ ही भव्या ने लोगों से अपील की कि वे वैक्सीनेशन कराएं और किसी भी कहानी पर भरोसा न करें. भव्या ने पोस्ट में बताया कि उनके पिता को कोविड-19, 9 अप्रैल को हुआ था. वह बराबर दवाइयां ले रहे थे और आखिरी सांस तक वह इससे लड़ते रहे. इसके अलावा इस यंग एक्टर ने यह भी बताया कि उनके पिता थे, हैं और हमेशा उनकी जिंदगी का हिस्सा रहेंगे. पिता ने कोविड-19 की चपेट में आने से पहले और बाद में भी कई सावधानियां बरतीं, लेकिन वह नहीं बच पाए.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












