
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: पुरानी हो या नई, शो में दयाबेन तो जरूर वापस आएंगी
AajTak
दयाबेन यानि दिशा वकानी की वापसी के बारे में असित ने कहा, "वो प्रेग्नेंट थीं, फिर उनको बेबी हुआ, हमने भी सोचा की उनका बेबी थोड़ा बड़ा हो जाए और उन्हें मदरहुड एन्जॉय करने दो. और हमें इतना फर्क नही पड़ा, फैन्स मिस करते थे लेकिन शो भी एन्जॉय कर रहे थे."
सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन्स बेसब्री से दयाबेन यानि दिशा वकानी के शो में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. अब सच में दयाबेन शो में वापसी करेंगी या नहीं, और अगर वापसी करेंगी तो कब? इन सभी सवालों के जवाब में शो के प्रोडूसर असित मोदी ने दिए हैं. असित ने कहा, "सच कहूं तो मैं दिल से चाहता हूं और फैन्स भी चाहते है कि ओरिजिनल दयाबेन वापस आ जाएं और उसके लिए मैं और मेरी पूरी टीम ने वेट किया है." दयाबेन यानि दिशा वकानी की वापसी के बारे में असित ने कहा, "वो प्रेग्नेंट थीं, फिर उनको बेबी हुआ, हमने भी सोचा की उनका बेबी थोड़ा बड़ा हो जाए और उन्हें मदरहुड एन्जॉय करने दो. और हमें इतना फर्क नही पड़ा, फैन्स मिस करते थे लेकिन शो भी एन्जॉय कर रहे थे. लेकिन मैं मानता हूं कि अब दयाबेन की जरूरत है शो में. कोविड के समय में थोड़ा हम भी अटके हुए है, तो मैं यही कहूंगा कि 1 या 2 महीने बाद दयाबेन वापस आएंगी."More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












