
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन ने इस गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
AajTak
दिशा वकानी गुजराती बहू का किरदार निभाने के चलते दर्शकों के बीच मशहूर हुईं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिशा वकानी इस शो में अपनी पहचान बनाने से पहले कई बॉलीवुड और रीजनल फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इंटरनेट पर दिशा वकानी का एक बहुत पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एक अलग अवतार देखने को मिल रहा है.
टीवी के पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी ने दयाबेन का रोल निभाया था, लेकिन पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर हैं. दर्शकों के दिल पर राज करने वाली दयाबेन एक दशक से ऑडियन्स के बीच पॉपुलर हैं. पर्सनल कारणों के चलते दिशा वकानी ने शो को अलविदा कह दिया था. छोटे पर्दे से दिशा चार साल से गायब हैं. हालांकि, अफवाहों की मानें तो वह शो में वापस नहीं आने वाली हैं. प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












