
ताबूत में दफनाने की थी तैयारी, अचानक बच्ची ने शख्स की पकड़ी उंगली और फिर...
AajTak
ब्राजील में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक आठ महीने की बच्ची को दफनाने की तैयारी चल रही थी. तभी वहां मौजूद लोगों को कुछ ऐसा दिखा, कि बच्ची को तुरंत सभी अस्पताल लेकर भागे.
ताबूत में बंद एक बच्ची को उसके परिवार वाले दफनाने की तैयारी कर रहे थे. आठ महीने की बच्ची की मौत से उसके माता-पिता काफी दुखी थे. अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी. तभी बच्ची को दफनाने से ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ कि वहां शोक मनाने वाले लोगों में हलचल मच गई. तुरंत उसे हॉस्पिटल लेकर जाना पड़ा.
दरअसल, मृत बच्ची ने अपने अंतिम संस्कार के दौरान संवेदना प्रकट करने आए एक शख्स का हाथ पकड़ लिया. इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. यह घटना ब्राजील की है. आठ महीने की बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. मृत घोषित करने के 16 घंटे बाद उसके अंतिम संस्कार पर आए लोगों ने उसे बच्ची को हिलते हुए देखा.
दफनाने की चल रही थी तैयारी बताया जाता है कि बच्ची को दफनाने की जब तैयारी चल रही थी. माता-पिता बच्ची को नए कपड़े का सेट पहना रहे थी. तभी वहां मौजूद एक फार्मासिस्ट ने पाया कि उसकी सांसें अभी भी चल रही थीं. जब वहां मौजूद लोगों में से एक ने उसकी उंगलियों को छुआ, तो बच्ची ने उसे कसकर पकड़ लिया. इसके बाद तुरंत आपातकालीन सेवाओं को बुलाया. फिर नवजात बच्ची को ताबूत से निकालकर जल्दी से अस्पताल ले जाया गया.
बच्ची की चल रही थी नब्ज जांच करने पर, पैरामेडिक्स ने पाया कि कियारा की नब्ज अभी भी चल रही थी. उसे गंभीर देखभाल की तत्काल आवश्यकता थी. उसमें मृत्यु के कोई लक्षण नहीं मिले, जो आमतौर पर मृत्यु के छह से आठ घंटे के बीच होता है. हालांकि, बच्ची को अस्पताल वापस ले जाने पर एक बार फिर मृत घोषित कर दिया गया.
16 घंटे पहले मृत घोषित की गई थी बच्ची इस मामले ने ब्राज़ील की विशेषज्ञ वैज्ञानिक पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पाया कि अस्पताल ने बच्ची की मृत्यु की की घोषणा उसके असल में मौत होने के 16 घंटे पहले कर दी थी. जब उसे फिर से अस्पताल लाया गया था, तब दूसरी बार में उसकी मृत्यु की पुष्टि की गई थी. अस्पताल ने बच्ची के माता-पिता से माफी मांगी और मामले की गहन जांच का वादा किया.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









