
ताइवान में भूकंप के जबर्दस्त झटके, 6.4 की तीव्रता से हिली धरती, रेल सेवा बाधित
AajTak
ताइवान की राजधानी समेत कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. 6.4 की तीव्रता वाले भूकंप से अफरातफरी मच गई. लोग यहां वहां भागने लगे. भूकंप के झटके इतने जबर्दस्त थे कि कई मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि रेल सेवा रोक दी गई है. ताइतुंग काउंटी के उत्तर में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है.
ताइवान में शनिवार को भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 बताई जा रही है. एजेंसी के मुताबिक भूकंप की वजह से रेल सेवा बाधित हो गई, जबकि कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है.
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक शनिवार शाम को दक्षिणपूर्वी ताइवान में आया भूकंप इतना जबर्दस्त था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. घरों में रखी वस्तुएं अचानक से गिरने लगीं. लोगों में अफरातफरी मच गई. गनीमत है कि किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.
भूकंप की वजह से दक्षिणी काओशुंग शहर में मेट्रो सिस्टम अस्थायी रूप से रोक दिया गया. ताइवान रेलवे प्रशासन ने कहा कि हुलिएन और ताइतुंग को जोड़ने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. साथ ही 5 अन्य हाई स्पीड रेल सेवाओं को सुरक्षा जांच होने तक रद्द कर दिया गया है. ताइतुंग काउंटी के उत्तर में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है.
हालांकि चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने भूकंप की तीव्रता 6.5 बताई है. राजधानी ताइपे और दक्षिणी काओशुंग शहर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. लिहाजा फ़ुज़ियान प्रांत के ज़ियामेन, क्वानझोउ और फ़ूज़ौ, ग्वांगडोंग प्रांत के ग्वांगझू और झेजियांग प्रांत के हांग्जो में भी धरती हिली.
पापुआ न्यू गिनी में आया था 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप
पापुआ न्यू गिनी में हाल ही में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई थी. भूकंप की निगरानी करने और भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण करने वाली अमेरिकी संस्था यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप कैनंटू शहर के नजदीक 61 किलोमीटर (38 मील) की गहराई पर आया. भूकंप से मदांग शहर की कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











