
ताइवान की सड़कें अचानक कराई गईं खाली, डर गए लोग, देखें Video
AajTak
चीन ताइवान पर अपना आधिपत्य बताता है और उसे अमेरिका के करीब जाने से रोकने की कोशिश करता है. अगले महीने ताइवान के उपराष्ट्रपति अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं जिसे लेकर चीन ने ताइवान को चेतावनी दी है. इसी तनाव के बीच ताइवान एक मिलिट्री ड्रील कर रहा है.
चीन की तरफ से बढ़ती सैन्य कार्रवाई की धमकियों के बीच ताइवान ने अपने पांच दिवसीय मिलिट्री ड्रिल की शुरुआत कर दी है. सोमवार को एयर-रेड एक्सरसाइज के लिए उत्तरी ताइपे की सड़कों से कारों को हटाने और लोगों को घरों के अंदर रहने का आदेश किया गया.
वार्षिक मिलिट्री ड्रिल के लिए स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे सायरन बजा जिसके बाद लोगों को अनिवार्य रूप से सड़कों से हट जाना था. इस ड्रिल के लिए राजधानी ताइपे सहित सभी कस्बों और शहरों को 30 मिनट तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद एक हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई जिसमें लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया. लोगों को यह संदेश टेक्स्ट मैसेज के रूप में भेजा गया.
ताइवानी राष्ट्रपति ने क्या कहा?
ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने 'Wan An'(स्थायी शांति) नामक मॉक वायु अभ्यास से लगभग एक घंटे पहले फेसबुक पर देश की जनता को संबोधित पोस्ट में कहा, 'जब आपको टेक्स्ट मैसेज मिले तो कृपया 'परीक्षण' और 'ड्रिल' जैसे शब्दों को जान लें और शांत रहें.'
चीन लोकतंत्र शासित ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और पिछले तीन सालों से वो ताइवान के चारों तरफ नियमित रूप से सैन्य अभ्यास कर रहा है ताकि ताइवान के लोगों की असहमति के बावजूद भी चीन संप्रभुता के अपने दावे को स्वीकार करने के लिए उन पर दबाव डाल सके.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











