
तांडव विवादः अपर्णा पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक
AajTak
वेब सीरीज तांडव विवाद में अमेजन प्राइम इंडिया की कमर्शियल हेड अपर्णा पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. लखनऊ में दर्ज एफआईआर के मामले में अपर्णा पुरोहित की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है.
अमेजन प्राइम इंडिया की कमर्शियल हेड अपर्णा पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. शीर्ष कोर्ट ने अपर्णा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, लेकिन अदालत ने अपर्णा को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है. अपर्णा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव पर देश में खूब हंगामा हुआ. देश के कई हिस्सों में वेब सीरीज से जुड़े मेकर्स, डायरेक्टर और राइटर्स पर केस हुए. इस मामले में लखनऊ में भी एफआईआर दर्ज की गई. वेब सीरीज तांडव के प्रसारण के खिलाफ लखनऊ में दर्ज FIR के तहत अमेजन प्राइम इंडिया की कमर्शियल हेड अपर्णा पुरोहित पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई. इसे लेकर अपर्णा पुरोहित ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











