
तस्करी के जरिए यूपी में पहुंचने लगे रेमडेसिविर इंजेक्शन
AajTak
कानपुर पुलिस ने 15 अप्रैल को रेमडेसिविर इंजेक्शन की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास 265 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं. देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी किल्लत के बीच इस इनजेक्शन की तस्करी का भी यह पहला मामला है.
कोरोना के कारण एक तरफ रेमिडिसिवर इंजेक्शन की कमी हो गई है और उसके लिए मारामारी मची है तो दूसरी तरफ कुछ लोग मौके का फायदा उठाने के लिए कालाबाजारी कर रहे हैं. कानपुर में ऐसा ही मामला 15 अप्रैल को पकड़ा गया है. कानपुर पुलिस ने 15 अप्रैल को रेमडेसिविर इंजेक्शन की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास 265 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं. इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. देश में भारी किल्लत के बीच इस इनजेक्शन की तस्करी का भी यह पहला मामला है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












