
तरन तारन उपचुनाव: AAP उम्मीदवार के लिए अरविंद केजरीवाल ने किया प्रचार, जनता को दीं तीन गारंटी
AajTak
तरन तारन उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. यह सीट जून में AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी. केजरीवाल ने कहा कि अगर AAP उम्मीदवार को जीत मिलती है तो यह सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि तरन तारन के विकास और शांति की जीत होगी.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तरन तारन विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू के समर्थन में प्रचार करते हुए गुरुवार को जनता के सामने तीन बड़ी गारंटियां रखीं. उन्होंने कहा कि अगर AAP उम्मीदवार को जीत मिलती है तो यह सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि तरन तारन के विकास और शांति की जीत होगी.
केजरीवाल ने कहा कि परिणाम आने के अगले ही दिन झंडियाला रोड के ओवरब्रिज की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे. उन्होंने इसे इलाके की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि तरन तारन के लोग सालों से इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं, अब यह इंतजार खत्म होगा.
दूसरी गारंटी के रूप में उन्होंने इलाके की बेटियों के लिए एक आधुनिक टेक्निकल कॉलेज बनाने की घोषणा की. केजरीवाल ने कहा कि यह कॉलेज युवतियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर देगा. तरन तारन की बेटियां अब किसी बड़े शहर नहीं जाएंगी, उनका भविष्य यहीं संवर जाएगा.
तीसरी गारंटी में उन्होंने अपराध और गैंगस्टर संस्कृति पर सख्त रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि तरन तारन के गैंगस्टर और बदमाश या तो पंजाब छोड़ दें या फिर उनका भी सफाया कर दिया जाएगा.
'तीन सालों में 56 हजार सरकारी नौकरियां दीं'
केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पिछले तीन सालों में 56,000 से अधिक सरकारी नौकरियां मेरिट के आधार पर दी हैं और पंजाब के लाखों घरों को बिजली बिल शून्य करने का लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि AAP की राजनीति काम, शिक्षा और सुरक्षा पर केंद्रित है, जबकि विपक्ष जाति और धर्म की राजनीति में उलझा हुआ है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









