
तमिलनाडु: सड़क हादसे की जांच करने मौके पर पहुंचे पुलिसवालों की रोड एक्सीडेंट में मौत
AajTak
जानकारी के मुताबिक, Anaipalayam सर्विस रोड पर एक फोर्ड कार वाले ने डायवर्जन के लिए रखे मेजर्स पर टक्कर मार दी. घटना की सूचना के बाद मौके पर उप-निरीक्षक चंद्रशेखर और पीसी देवराजन पहुंचे थे.
तमिलनाडु के नमक्कल (Namakkal) में रविवार रात को दर्दनाक हादसा हुआ. सड़क हादसे की जांच करने पहुंचे दो पुलिसवालों की ही रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, Anaipalayam सर्विस रोड पर एक फोर्ड कार वाले ने डायवर्जन के लिए रखे मेजर्स पर टक्कर मार दी. दरअसल, यहां फ्लाईओवर का निर्माण पिछले कुछ महीनों से चल रहा है. इसलिए डायवर्जन के लिए मेजर्स रखे गए हैं.
इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर उप-निरीक्षक चंद्रशेखर, पीसी देवराजन, पलानी और मणिकंदन पहुंचे. हाईवे पर गश्त कर रहे गोविंदन और नंदगोपाल भी मौके पर साथ थे. रात करीब 2.10 बजे पुलिस टीम ने एक तेज रफ्तार लॉरी को देखा, जो लगभग फोर्ड कार से टकराने वाली थी. पुलिस ने लॉरी को रोका और ड्राइवर को पूछताछ के लिए बाहर बुलाया. .
पुलिस टीम लॉरी के पीछे खड़े होकर ड्राइवर से पूछताछ कर रहे थे, तभी एक ट्रेवल वैन (जो सलेम की ओर जा रही थी) तेज गति से लॉरी के पिछले हिस्से से जा टकराई. इस हादसे में कांस्टेबल देवराजन और एसएसआई चंद्रशेखर के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं, कांस्टेबल मणिकंदन और वैन में सवार तीन यात्री भी घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है. इस हादसे पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक व्यक्त किया. साथ ही मृतकों के परिवार को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












