
तमिलनाडु: सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा, एक साल की बच्ची समेत चार की मौत
AajTak
इस हादसे में पांडिसेल्वी, ज्योतिका, लक्ष्मी और एक एक वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की मदद से घायलों को उसीलामपट्टी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
तमिलनाडु के मदुरै से एक सड़क हादसे की खबर आ रही है जिसमें एक साल की बच्ची समेत चार लोगों की जान चली गई. उसीलामपट्टी के पास सड़क पार करते समय एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.
मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे घर कंजमपट्टी के रहने वाले लक्ष्मी, करुप्पयी, पांडिसेल्वी और ज्योतिका सहित सात लोग उसीलामपट्टी में एक मंदिर के दर्शन करके घर लौट रहे थे. सभी लोग बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी.
चार की मौत, तीन घायल
इस हादसे में पांडिसेल्वी, ज्योतिका, लक्ष्मी और एक एक वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की मदद से घायलों को उसीलामपट्टी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही उसीलामपट्टी पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. मामले की जांच फिलहाल जारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











