
तमिलनाडु: राहुल गांधी पर ट्वीट से बवाल, बीजेपी नेता नेता बोले- मैं अपनी बात पर अडिग हूं
AajTak
निर्मल कुमार के ट्विटर बायो के मुताबिक, वे तमिलनाडु में बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया विंग के प्रदेश अध्यक्ष हैं. निर्मल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें राहुल गांधी और अपनी भांजी मिराया वाड्रा (प्रियंका गांधी की बेटी) के साथ बैठे हैं. दोनों लोग राजीव गांधी की 71वीं जयंती के एक स्मरण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे.
तमिलनाडु बीजेपी के नेता निर्मल कुमार के एक ट्वीट से रविवार को विवाद खड़ा हो गया. निर्मल ने राहुल गांधी और उनकी भांजी की एक पुरानी फोटो ट्वीट की और भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा. उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू कहकर भी संबोधित किया. बीजेपी नेता के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया. हालांकि, विवाद ज्यादा बढ़ा तो बीजेपी नेता ट्वीट डिलीट कर दिया और इसे राजनीतिक टिप्पणी बताया. उन्होंने अपने बयान का गलत मतलब निकालने का भी आरोप लगाया.
निर्मल कुमार के ट्विटर बायो के मुताबिक, वे तमिलनाडु में बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया विंग के प्रदेश अध्यक्ष हैं. निर्मल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें राहुल गांधी और अपनी भांजी मिराया वाड्रा (प्रियंका गांधी की बेटी) के साथ बैठे हैं. दोनों लोग राजीव गांधी की 71वीं जयंती के एक स्मरण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे.
मैं उन 10 लोगों के बारे में चिंतित...
निर्मल ने ये तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'पप्पू मेहंदी लगाने और बच्चों के साथ खेलने में खुश लग रहा है, मैं उन 10 व्यक्तियों के बारे में चिंतित हूं जो पप्पू को एक सीरियस मैटेरियल समझकर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं.'
ये विकृत और घृणित है...

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










