
तमिलनाडु में 'मंदिर पर कब्जे' वाले बयान से CM स्टालिन हुए खफा, PM मोदी के तंज का दिया जवाब
AajTak
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने राज्य में हिंदू मंदिरों को नियंत्रित करने के आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गलत आरोप लगा रहे हैं. वे दूसरे राज्य में जाकर डीएमके सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं. पीएम मोदी तमिलनाडु को भूल नहीं पा रहे हैं. वो जहां भी जाते हैं, हमारे राज्य के बारे में बोलते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद तमिलनाडु की सियासत गरमा गई है. पीएम ने तमिलनाडु के मंदिरों पर राज्य सरकार का कब्जा होने का तंज कसा तो सीएम एमके स्टालिन ने पलटवार किया है. स्टालिन ने कहा, दो दिन पहले पीएम मोदी ने तेलंगाना में तमिलनाडु के मंदिरों को लेकर बात कही थी. वो जहां भी बोलते हैं, चाहे मध्य प्रदेश हो, अंडमान या तेलंगाना... वो तमिलनाडु के बारे में बोलते हैं. पीएम, तमिलनाडु को भूल नहीं पा रहे हैं.
एक कार्यक्रम में सीएम एमके स्टालिन ने कहा, पीएम ने कहा है कि डीएमके तमिलनाडु में हिंदू मंदिरों को नियंत्रित कर रही है और मंदिर की संपत्तियों का दुरुपयोग कर रही है. मैं इन आरोपों से इनकार करता हूं. मैं पीएम मोदी के बयान की निंदा करता हूं. एक मैगजीन ने पीएम मोदी के झूठ को हेडलाइन बनाकर छापा है. क्या कोई जिम्मेदार प्रधानमंत्री इतना अपमानजनक झूठ बोल सकता है? क्या एक राज्य की कार्यप्रणाली के बारे में दूसरे राज्य में बोलना उचित है?
'पीएम को झूठ रचने की क्या जरूरत है?'
स्टालिन का कहना था कि प्रधानमंत्री को यह झूठ रचने की क्या जरूरत है कि डीएमके के सत्ता में आने के बाद उसने मंदिरों पर नियंत्रण कर लिया है? वो इस तरह से किसके लिए बोल रहे हैं? वो किसकी आवाज बनकर बात कर रहे हैं? पिछले दो वर्षों में 3,500 करोड़ रुपये की मंदिर भूमि वापस ली गई है. क्या यह गलत है? हमने 1000 मंदिरों के लिए कुंभ उत्सव का आयोजन किया है. क्या यह गलत है? 112 प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. क्या यह गलत है?
'PM का नजरिया गलत है'
सीएम ने कहा, इस वर्ष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में 5078 मंदिरों के लिए तिरुपानी का आयोजन किया जाएगा. क्या यह गलत है? आखिर प्रधानमंत्री क्या गलत कह रहे हैं? सिर्फ पीएम का नजरिया गलत है. उन्होंने सवाल किया कि क्या एक जिम्मेदार पीएम का इस तरह से बोलना सही है. ऐसा झूठ बोलने की क्या जरूरत है कि DMK के सत्ता में आने के बाद हमने मंदिर पर नियंत्रण कर लिया है और मंदिर के राजस्व का दुरुपयोग कर रहे हैं?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






