
तख्त या तख्ता..., पाकिस्तान में छिड़ेगा गृह युद्ध? चुनाव में घालमेल के बीच एक्सपर्ट ने जताई आशंका
AajTak
गुरुवार को पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें नतीजे को कथित रूप से हेरफेर करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के नतीजों पर सवाल उठ रहे हैं.
गुरुवार को पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के बाद रिजल्ट आने में देरी से हालात खराब होते जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें नतीजे को कथित रूप से हेरफेर करने की कोशिश की जा रही है.
आमतौर पर पाकिस्तान में चुनाव के बाद ही मतगणना शुरू हो जाती है और देर रात तक नतीजों को लेकर काफी कुछ स्पष्ट हो जाता है. इस बार भी वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हो गई है लेकिन अभी तक ज्यादातर सीटों पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है.
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, शुरुआत में जिन सीटों पर इमरान खान की पार्टी जीत का दावा कर रही थी. अब उन सीटों पर चुनाव आयोग नवाज शरीफ की पार्टी PMLN की बढ़त दिखा रहा है. पाकिस्तान की मीडिया ने दावा किया था कि इमरान समर्थित उम्मीदवार 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं. लेकिन अब नतीजे एकदम से बदलते नजर आ रहे हैं.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के नतीजों पर सवाल उठ रहे हैं. लेकिन इमरान खान के जेल में बंद होने के बावजूद उनकी पार्टी जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान स्थिति को संभालना सेना के लिए भी आसान नहीं होगा.
पाकिस्तान में तख्त या तख्ता?
पाकिस्तान के सामरिक विशेषज्ञ सुशांत सरीन का कहना है कि पाकिस्तान के अंदर जो राजनीति चलती है, उसको तख्त या तख्ता बोला जाता है. हमने अक्सर देखा है कि जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होते हैं वो या तो पीएम हाउस में होते हैं या तो अदियाला जेल में होते हैं. या अदियाला जेल से सीधे पीएम हाउस चले जाते हैं या लंदन चले जाते हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









