
'... ढोंग न करे बीएमसी', प्लास्टर ऑफ पेरिस की गणेश प्रतिमा पर बैन का मुंबई बीजेपी ने किया विरोध
AajTak
महाराष्ट्र में बीएमसी ने गणेश मोहत्सव पर प्लास्टर ऑफ पेरिस की होममेड गणेश प्रतिमाओं पर रोक लगा दी है. बीएमसी के इस फैसले का मुंबई बीजेपी ने विरोध किया है. उनका कहना है कि इस फैसले से गणेश मोहत्सव जैसे त्योहारों के लिए मूर्तियां बनाने वाले लोगों का व्यवसाय प्रभावित हो जाएगा.
महाराष्ट्र में बीजेपी ने प्लास्टर ऑफ पेरिस की होममेड गणेश प्रतिमाएं पर बैन न लगाने की मांग की है. उसका कहना है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को सरकार की तकनीकी समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए. मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार ने कहा,'हम बीएमसी द्वारा प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी घरेलू गणेश प्रतिमाओं पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से सहमत नहीं हैं. गणेशोत्सव मुंबई में सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहारों में से एक है. कई परिवारों की आजीविका इस त्योहार के लिए पीओपी की मूर्तियां बनाने के व्यवसाय पर निर्भर करती है. जब तक राज्य सरकार द्वारा नियुक्त तकनीकी समिति की अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक पीओपी से बनी मूर्तियों पर प्रतिबंध लगाना अवैज्ञानिक, असंवैधानिक और अनुचित होगा. आगामी गणेशोत्सव पर्व की पृष्ठभूमि में अखिल भारतीय गणेशोत्सव महासंघ एवं गणेश मूर्तिकार कामगार संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक विधायक एडवोकेट के नेतृत्व में बुलाई गई थी. आशीष ने गुरुवार को सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से मुलाकात की.
विधायक आशीष शेलार ने कहा कि पिछले सप्ताह हुई बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा गणेशोत्सव को लेकर लिए गए निर्णय से वे संतुष्ट हैं, लेकिन 4 फीट से छोटी पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाओं पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में बीएमसी का रुख हमें मंजूर नहीं है. हम इसके खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि बीएमसी समुद्र को साफ करने और प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए एक प्रणाली क्यों नहीं बनाई? मुंबई में घरों से निकलने वाला सीवेज वर्षों से समुद्र को प्रदूषित कर रहा है, जो पर्यावरण को प्रभावित कर रहा है.
विधायक ने पूछा कि क्या बीएमसी के अधिकारी पिछले 25 साल से इस मामले में सो रहे थे? आशीष शेलार ने कहा कि आज ये लोग ऐसा ढोंग कर रहे हैं जैसे कि गणेश की मूर्तियों के कारण ही समुद्र और पर्यावरण प्रभावित हो रहा है. ये बातें मंजूर नहीं हैं. उन्होंने कहा, हमने सरकार को अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है.
राज्य सरकार द्वारा गठित तकनीकी समिति के बारे में पूछे जाने पर विधायक शेलार ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से सीएम और डिप्टी सीएम से मिलेंगे. उनसे इस विषय में वैज्ञानिक ज्ञान रखने वाले वैज्ञानिकों और अन्य लोगों को नियुक्त करने के लिए कहेंगे.
उन्होंने कहा कि हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उपद्रव करने का प्रयास किया था. पुलिस इन्हें पहले ही पकड़ चुकी है. गणेशोत्सव के दौरान विसर्जन का रूट भी तय कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. हमारी मांग थी कि त्योहार के दौरान अगर रात 10 बजे के बाद भी आरती बिना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के की जाती है तो उस पर पाबंदी नहीं लगाई जानी चाहिए. राज्य सरकार ने सहमति जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं और हम इससे संतुष्ट हैं.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





