
ढाका टोपी पहनकर Amitabh Bachchan ने दिखाया रौब, नेपाली लुक में फैंस को लगे 'क्यूट'
AajTak
सिर पर नेपाली टोपी, ब्लैक टर्टल नेक स्वेटशर्ट और ग्रे शेड ब्लेजर-पैंट में अमिताभ कमर पर हाथ दिए और होठों को दबाए क्यूट सा पोज दे रहे हैं. उनके इस नेपाली लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'आप अब नेपाली लग रहे हैं.'
अमिताभ बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म ऊंचाई की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग नेपाल में पहले ही हो चुकी है. अब इसके बाकी पार्ट्स की शूटिंग हो रही है जिसके लिए अमिताभ अपने वर्क लोकेशन पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने शूटिंग लोकेशन से अपनी एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में वे नेपाली ढाका टोपी पहने पोज देते नजर आ रहे हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












