
ढाई करोड़ की नई कार ली, कुछ घंटे बाद उसी में जलकर खाक हुआ कारोबारी
AajTak
Ferrari 488 sports car Fire: यह हादसा ग्रीस में हुआ है. जहां इस शख्स ने अपनी महंगी 'फेरारी 488 कार' केवल 3 किलोमीटर ही चलाई थी. उसके बाद ही यह जल गई.
Ferrari 488 sports car Burning: बड़े सपने सजाकर कोई भी शख्स कार लेता है. अगर कार की कीमत करोड़ों में हो और वह हादसे का शिकार हो जाए. हादसे में कार खरीदने की भी मौत हो जाए, ऐसा ही दुखद हादसा एक शख्स के साथ हुआ. उसने बड़े अरमानों से £250k (करीब ढाई करोड़) कीमत की Ferrari 488 कार खरीदी थी. लेकिन एक हादसे में वह कार में जलकर खुद खाक हो गया. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











