
ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान की कंधार में एयरस्ट्राइक, सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. पाकिस्तान ने कंधार में तालिबान के एक ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की है. यह हमला हाल ही में इस्लामाबाद समेत के कई शहरों पर ड्रोन हमले के बाद किया गया. इससे पहले राष्ट्रपति जरदारी ने कहा था कि तालिबान ने
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के दिनों में तनाव अचानक बढ़ गया है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार इलाके में तालिबान से जुड़े एक ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तान का कहना है कि यह हमला हाल ही में हुए ड्रोन हमलों के जवाब में किया गया.
पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में कई ड्रोन पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों के ऊपर देखे गए थे. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि ज्यादातर ड्रोन को समय रहते इंटरसेप्ट कर लिया गया था, इसलिए वे अपने निशाने तक नहीं पहुंच पाए. हालांकि कुछ जगहों पर ड्रोन के मलबे गिरने से नुकसान हुआ. क्वेटा में मलबे की वजह से दो बच्चे घायल हो गए, जबकि कोहाट और रावलपिंडी में भी कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई.
इस घटना के बाद पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. पाकिस्तानी नेतृत्व ने कहा कि देश के नागरिकों और सुरक्षा ठिकानों को निशाना बनाना "रेड लाइन पार करने" जैसा है. पाकिस्तान का आरोप है कि जिन ड्रोन हमलों की योजना बनाई गई थी, उनका संबंध अफगानिस्तान के कंधार में मौजूद सैन्य ठिकाने से था. इसी वजह से पाकिस्तान ने उस ठिकाने को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की.
रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन की गतिविधि सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर इस्लामाबाद के आसपास का हवाई क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद भी कर दिया गया था. इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










