
ड्रोन अटैक से निपटने की तैयारी, जम्मू एयरबेस पर हथियारों की तैनाती, जैमर भी लगाए गए
AajTak
पाकिस्तान के किसी भी संभावित ड्रोन हमले से निपटने के लिए जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हथियारों की तैनाती कर दी गई है. सूत्रों ने बताया कि एनएसजी ने एयरबेस पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगा दिए हैं. इसके अलावा जैमर भी लगा दिए गए हैं.
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन अटैक को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. ये बात तो साबित हो चुकी है कि एयरफोर्स स्टेशन पर दो ड्रोन से ही हमला किया गया था, इसलिए जानकारी मिली है कि दुश्मन के अब हमले को रोकने के लिए स्टेशन पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगा दिए गए हैं. इसके अलावा पूरे इलाके में जैमर भी लगा दिए गए हैं, ताकि ड्रोन अगर यहां तक आता भी है तो उसका कनेक्शन टूट गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











