
ड्रामा, राजनीति और हाइप… फिर भी नहीं चली 'मेलानिया'! बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया पर बनी डॉक्यूमेंट्री भारी बजट और प्रमोशन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई. इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े बुरी तरह निराश करने वाले रहे. इतना ही नहीं फिल्म को क्रिटिक्स से भी निगेटिव रिव्यू मिले.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया की जिंदगी पर बनी मोस्ट-पॉपुलर डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लेकिन बावजूद इसके कि फिल्म को खूब हाइप मिला, इसे दर्शक मिलते नहीं दिख रहे हैं. 30 जनवरी को यूके में जोर शोर से रिलीज हुई 'मेलानिया' के साथ खूब ड्रामा, सुर्खियां और राजनीतिक शोर जुड़ा हुआ था. लेकिन जो एक चीज इस फिल्म को नहीं मिली, वो है- जबरदस्त बॉक्स ऑफिस के आंकड़े.
जोरदार प्रचार, फीकी शुरुआत
कई हफ्तों की मीडिया चर्चा और विवाद के बावजूद, ये फिल्म चुपचाप ब्रिटेन के सिनेमाघरों में आई और उतनी ही जल्दी लोगों की नजरों से उतर भी गई.
द स्टेट्समैन की रिपोर्ट कहती है कि, यूके में अपने पहले वीकेंड पर ‘मेलानिया’ बॉक्स ऑफिस चार्ट में सिर्फ 29वें नंबर पर खुली. ये कोई ऐसी रैंकिंग नहीं है जिस पर गर्व किया जाए. फिल्म ने 155 सिनेमाघरों में कुल 32,974 पाउंड यानी 40 लाख 47 हजार के आसपास कमाई की. अगर हर स्क्रीन के आंकड़ों के हिसाब से जोड़ा जाए तो औसतन 212.80 पाउंड्स यानी महज 26 हजार रुपये के आसपास. बॉक्स ऑफिस की भाषा में ये बहुत ही छोटी रकम है.
ये आंकड़े इसलिए चौंकाने वाले थे क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजन ने इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन और प्रमोशन के लिए लगभग 75 मिलियन डॉलर (6 अरब 77 करोड़ 17 लाख 88 हजार 910) खर्च किए थे. उस तुलना में यूके की कमाई बेहद कम लगती है. फिर भी, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि हालात उतने खराब नहीं थे जितना अंदेशा था.
फिल्म का रिव्यू करने के लिए लगी थी भीड़













