
'वड़ा पाव गर्ल' ने मिस्ट्री मैन के लिए बदला धर्म? रखा रोजा, पीछे पड़े ट्रोल्स
AajTak
चंद्रिका दीक्षित के ड्रामे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. वो एक के बाद एक ऐसे वीडियो शेयर कर रही हैं, जिन्हें देखकर लोगों का उनपर गुस्सा फूट रहा है. अब चंद्रिका ने धर्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसपर बहस छिड़ गई है.
'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से फेमस हुईं चंद्रिका दीक्षित लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में बनी हुई हैं. पति युगम गेरा संग रिश्ते बिगड़ने के बाद से चंद्रिका की नजदीकियां मिस्ट्री मैन संग बढ़ गई हैं. चंद्रिका अक्सर मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियोज शेयर करती हैं. उनका नया वीडियो देख लोगों का कहना है चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन के लिए शायद अपना धर्म भी बदल लिया है.
चंद्रिका ने बदला धर्म?
चंद्रिका ने कुछ दिन पहले अपने मिस्ट्री मैन के नाम का खुलासा किया था. चंद्रिका के मिस्ट्री मैन का नाम सैफी है. वो मुस्लिम है. मिस्ट्री मैन के लिए चंद्रिका रमजान में रोजा रख रही हैं. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है.
चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मिस्ट्री मैन संग एक नया वीडियो शेयर किया है. चंद्रिका वीडियो में सलवार-सूट पहने नजर आईं. उन्होंने सिर पर दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है. उनके साथ में मिस्ट्री मैन सैफी भी दिखाई दे रहे हैं. चंद्रिका बोलीं- आज मैं रोजा रख रही हूं अपने सैफी के लिए. इसने भी कई बार मेरे लिए व्रत रखे हैं. व्रत और रोजा दोनों एक ही हैं, क्योंकि रोजे में अल्लाह की इबादत होती है और व्रत में भगवान को पूजा जाता है.
धर्म को लेकर क्या बोलीं चंद्रिका?
सैफी ने आगे कहा कि सहरी का टाइम हो गया है, तो सबसे पहले सहरी कर लेते हैं. वीडियो बाद में बनाएंगे. वीडियो में आगे चंद्रिका सैफी संग सहरी करती नजर आईं. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके इस वीडियो को लोग गलत लेंगे या फिर सही. मगर धर्म की इज्जत करना बहुत जरूरी है.













