
ड्राइवर बोला- एक्स्ट्रा पैसे दो तब चलेगी AC, UBER को लेकर महिला का ट्वीट वायरल
AajTak
एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया है. उसका कहना है कि Uber Cab बुक करने के बाद जब उसने एसी (AC) चलाने को बोला तो ड्राइवर ने एक्स्ट्रा चार्ज किया.
Uber Taxi Srvice: ट्रैवल करने के लिए ओला-उबर जैसी टैक्सी सर्विस को इस्तेमाल करने का चलन बढ़ा है. इस बीच एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया है. उसका कहना है कि Uber Cab बुक करने के बाद जब उसने एसी (AC) चलाने को बोला तो ड्राइवर ने एक्स्ट्रा चार्ज किया. जिसके बाद उसने राइड कैंसिल कर दी. अब इसपर यूजर्स ने रिएक्ट किया है.
ट्विटर पर अदिति सिंह (@aditi2118) लिखती हैं- 'शॉकिंग, ड्राइवर ने AC चलाने से मना कर दिया, जब तक कि हमने एसी के लिए एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं किया. क्या यह कोई नया नियम है? अखिरकार कैब में बैठने के बाद ट्रिप को कैंसिल करना पड़ा.'
ट्विटर यूजर अदिति ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें कथित तौर पर सफर के दौरान AC ऑन करने पर क्या चार्ज लगेगा, उसके बारे में लिखा है. तस्वीर किसी कार के अंदर की मालूम हो रही है, जिसकी आगे की सीट पर 'एक्स्ट्रा चार्जेस' का पोस्टर लगा है. अदिति के इस ट्वीट पर यूजर्स के साथ Uber ने भी प्रतिक्रिया दी है.
Shocking !! Driver refused to turn on AC unless we paid extra for air conditioning. Is this something new ? Had to cancel trip after getting into the cab. @Uber @Uber_Support pic.twitter.com/l1EFgnWkf9
उबर ने क्या रिप्लाई दिया?
ट्विटर पर यूजर की शिकायत पर उबर की ओर से रिप्लाई आया. जिसमें लिखा था- 'अदिति, परेशानी के लिए हमें खेद है. कृपया डायरेक्ट मैसेज के माध्यम से यात्रा की तारीख और समय के साथ अपने उबर अकाउंट से संबद्ध अपना रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर और ईमेल आईडी शेयर करें. हम मदद करेंगे.'

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









