
ड्रग्स पार्टी में सामने आया Shah Rukh Khan के बेटे Aryan का नाम, पहले भी हो चुका है विवाद
AajTak
आर्यन ने भले ही फिल्मों में अभी अपना डेब्यू नहीं किया है, लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में वो बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर देते हैं. आर्यन की तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. फैंस शाहरुख के बेटे के स्टाइल और उनके चार्म को काफी पसंद करते हैं.
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शुमार किए जाते हैं. आर्यन ने भले ही फिल्मों में अभी अपना डेब्यू नहीं किया है, लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में वो बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर देते हैं. आर्यन की तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. फैंस शाहरुख के बेटे के स्टाइल और उनके चार्म को काफी पसंद करते हैं.
एनसीबी की टीम ने मुंबई से गोवा जा रही एक शिप पर छापा मारा है, जिसमें ड्रग्स पार्टी चल रही थी. इस पार्टी में बॉलीवुड, फैशन और बिजनेस इंड्स्ट्री से कई लोगों के शामिल होने की खबर सामने आ रही है. इस मामले में एनसीबी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से भी पूछताछ कर रही है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












