
ड्रग्स केस: NCB जांच के दायरे में आईं अनन्या पांडे, फोन-लैपटॉप जब्त
AajTak
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को समन भेजा है. एनसीबी को अनन्या और आर्यन खान के बीच व्हाट्सएप चैट मिले हैं. जिसे लेकर एनसीबी ने पूछताछ के लिए अनन्या को समन भेजा है. एनसीबी को ड्रग्स कनेक्शन का शक है. गुरुवार को एनसीबी कागजी कार्रवाई के लिए शाहरुख खान के घर मन्नत भी गई थी. एनसीबी अभी फिलहाल अनन्या को सस्पेक्ट नहीं मान रही है. एनसीबी का कहना है कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए कईयों से पूछताछ करनी होती है. ऐसे में पूछताछ का मतलब वो दोषी नहीं है. देखें वीडियो.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












