
डोसे वाले ने तवा साफ करने के लिए इस्तेमाल की ऐसी चीज, देख लिया तो मन खट्टा होना पक्का
AajTak
Dosa Tawa Cleaning With Broom: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डोसा बनाने के लिए पहले तवे की सफाई की जाती है. इसके बाद उसमें भारी मात्रा में तेल का इस्तेमाल होता है.
डोसा हमारे देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीजों में शामिल है. इंटरनेट पर इस पॉपुलर डिश पर किए गए एक्सपेरिमेंट्स के वीडियो की भरमार है. अब एक वीडियो सामने आया है. जिसमें डोसा बनाने का तरीका दिखाया गया है. कुछ लोगों को ये तरीका अच्छा नहीं लगा. लोगों ने इस पर अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया दी है. वीडियो में एक ओपन किचन नजर आ रही है. भारी संख्या में लोग डोसा खाने के लिए इंतजार कर रहे हैं. शख्स डोसा बनाने के लिए सबसे पहले तवे को पानी और सींक वाली झाड़ू से साफ करता है.
इसके बाद वो बैटर को तवे पर डालता है. बड़े तवे पर कम से कम 12 डोसे एक साथ बनते हुए देखे जा सकते हैं. इसके बाद वो बैटर पर बड़ी मात्रा में तेल डालता है. फिर सभी डोसा के ऊपर फिलिंग डाली जाती है. आखिर में उस पर लाल मिर्च पाउडर डाल कर पलट देता है. डोसा पूरी तरह पकने के बाद एक बार फोल्ड करके ग्राहकों को परोसा जाता है. वीडियो में तवा साफ करने का तरीका लोगों को पसंद नहीं आ रहा. लोगों का कहना है कि तवे की साफ सफाई के लिए सही तरीका नहीं अपनाया गया है. उन्होंने खाने की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. इस वीडियो को फेसबुक पर Thefoodiebae नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे 16 मिलियन व्यूज मिले हैं. बड़ी संख्या में लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोगों को न तो झाड़ू से इसे साफ करना पसंद आया. न ही इसमें भारी मात्रा में तेल का इस्तेमाल अच्छा लगा. एक यूजर ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि डोसा बनाने के लिए इतने लीटर तेल की जरूरत पड़ती है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'डोसा के लिए झाड़ू से सफाई की गई है. घिनौना. गंदा अस्वच्छ!' तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह कोई हाईटेक डोसा नहीं है. ये वो डोसा है जिसमें अत्यधिक तेल का इस्तेमाल किया गया है.'
हालांकि कुछ लोगों को झाड़ू का इस्तेमाल करना गलत नहीं लगा. एक यूजर का कहना है, 'अधिक तेल और अधिक हीट का इस्तेमाल करना गलत है, लेकिन झाड़ू से सफाई करना बिल्कुल ठीक है. ये झाड़ू उन्होंने खास तौर पर डोसा तवा साफ करने के लिए रखी है. मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता. जैसे डस्टर का उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, इसी तरह झाड़ू का भी होता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









