
डोसा, छोले भटूरे या फिर पाव भाजी? Google CEO सुंदर पिचाई ने बताई अपनी फेवरेट डिश
AajTak
Google CEO Sundar Pichai Favorite Food: गूगल सीईओ का फेवरेट खाना क्या है? इसका जवाब खुद सुंदर पिचाई ने दिया है. दरअसल, सुंदर पिचाई हाल में ही एक पॉडकास्ट शो में आए थे, जिसमें उन्होंने भारत पर AI के प्रभाव, इंजीनियर्स के लिए टिप्स जैसे मुद्दों के साथ ही अपने फेवरेट फूड पर भी बात की है. आइए जानते हैं क्या है उनका पसंदीदा खाना.
Google CEO सुंदर पिचाई, जो भारत में जन्में और बड़े हुए हैं, हाल में ही Android 15, Gemini और बहुत कुछ Google I/O में लॉन्च किया है. सुंदर पिचाई भारतीय मूल के उन CEO में शामिल हैं, जिनकी दुनियाभर में चर्चा होती है. 51 साल के पिचाई ने हाल में एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने भारत पर AI के असर, भारतीय इंजीनियर्स को सलाह और दूसरे टॉपिक पर बात की है.
इस पॉडकास्ट में Google CEO ने अपने पसंदीदा खाने के बारे में भी रिवील किया है. उन्होंने वरुण माया के पॉडकास्ट में किसी एक फेवरेट फूड का नाम नहीं बताया है. बल्कि इसका जवाब डिप्लोमेटिक तरीके से दिया है.
जब वरुण ने सुंदर पिचाई से उनके फेवरेट फूड पर सवाल किया, तो उन्होंने तीन रीजन से तीन फूड्स को सलेक्ट किया है. उन्होंने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए अलग-अलग डिश को चुना. Google CEO ने बताया कि जब वे बेंगलुरु में होते हैं, जो कर्नाटक की राजधानी, तब वो डोसा खाना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: Pixel 8a Review: सेग्मेंट बेस्ट हो सकता था ये फोन, लेकिन यहां हो गई Google से चूक
वहीं जब वो दिल्ली में होते हैं, तो उनकी पहली पसंद छोले भटूरे होते हैं. जबकि सुंदर पिचाई मुंबई में रहते हुए पाव भाजी खाना पसंद करते हैं. उन्होंने वरुण माया को बताया, 'जब मैं बेंगलुरु में होता हूं, तो संभवतः डोसा लूंगा. ये मेरी पसंदीदा डिश है. दिल्ली में रहते हुए छोले भटूरे और अगर मुंबई में हूं तो पाव भाजी पसंद करूंगा.'
पॉडकास्ट में Google CEO से फेसबुक, ऐपल, ऐमेजॉन, नेटफ्लिक्स और गूगल के इंटरव्यू क्लियर करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने 3 Idiots मूवी का उदहारण दिया. उन्होंने कहा कि कैंडिडेट्स को चीजों को गहराई से समझना होगा. बता दें कि पिचाई ने हाल में ही Google I/O में कई बड़े ऐलान किया है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











