
डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर लगाया 100% टैरिफ का आरोप, बाइडन को बताया सबसे खराब राष्ट्रपति
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में दिए अपने वक्तव्य में भारत पर निशाना साधा और कहा कि भारत अमेरिका पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा रहा है, जो अनुचित है. इसके जवाब में ट्रंप ने चेतावनी दी कि वो भी 2 अप्रैल से अमेरिका पर लगाए गए टैरिफ के बराबर टैरिफ लगाएंगे. ट्रंप ने जो बाइडन को अमेरिकी इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











