
डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा ऐलान, गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर किया गया गल्फ ऑफ अमेरिका
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कांग्रेस को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. उन्होंने बताया कि गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया गया है. ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिका में केवल दो जेंडर - पुरुष और महिला मान्य होंगे. उन्होंने बताया कि स्कूलों से जहरीली रेस थ्योरी को हटा दिया गया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











