
डोनाल्ड ट्रंप ने AI वीडियो शेयर कर उड़ाया प्रदर्शनकारियों का मजाक, प्लेन से आंदोलनकारियों पर फेंका कीचड़
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने AI-जनरेटेड वीडियो शेयर कर प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाया, जिसमें उन्हें 'किंग ट्रंप' फाइटर जेट के रूप में दिखाया गया है जो प्रदर्शनकारियों पर कीचड़ गिरा रहा है.
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बड़े स्तर पर नो किंग्स विरोध प्रदर्शन में लाखों लोगों ने भाग लिया. इसी बीच ट्रंप ने एक AI-जनरेटेड वीडियो शेयर प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाया है, जिसके सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया है. इस AI वीडियो को ट्रंप ने अपने व्यक्तिगत और आधिकारिक सोशल मीडिया दोनों अकाउंट्स पर साझा किया गया है.
ट्रंप द्वारा शेयर किए गए क्लिप में उन्हें 'किंग ट्रंप' लेबल वाले एक फाइटर जेट को उड़ाते हुए दिखाया गया है. जो जेट टाइम्स स्क्वायर के ऊपर उड़ रहा है और नीचे प्रदर्शनकारियों पर लिक्विड 'कीचड़' गिरा रहा है.
साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में केनी लोगिन्स का गाना 'डेंजर जोन' बज रहा है जो 'टॉप गन' फिल्मों का स्पष्ट संदर्भ है.
नो किंग्स विरोध प्रदर्शन
एक ओर लाखों नागरिक 'नो किंग्स' बैनर के तहत विरोध कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर ट्रंप के सहयोगियों ने विरोध को खारिज कर दिया. हाउस स्पीकर माइक जॉनसन और अन्य रिपब्लिकन सांसदों ने इन सभाओं को 'हेट अमेरिका' रैलियां करार दिया, जबकि परिवहन सचिव सीन डफी ने सुझाव दिया कि प्रतिभागी या तो प्रो-हमास या एंटीफा एजेंट हैं, जो पहले के दावों की गूंज है कि यह आंदोलन घरेलू आतंक का खतरा है.
ट्रंप समर्थकों ने किया वीडियो पोस्ट

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









