
डोनाल्ड ट्रंप ने सेना के टॉप जनरल को किया बर्खास्त, 2 बड़े अफसरों पर भी सख्त एक्शन
AajTak
विविधता, समानता और समावेश (डीईआई) पहल के तहत भर्ती किए गए संघीय कर्मचारियों पर लगातार हो रहे एक्शन के बीच अचानक कदम उठाते हुए ट्रंप ने ज्वाइंट चीफ्स चेयरमैन जनरल चार्ल्स क्यू. ब्राउन जूनियर को बर्खास्त कर दिया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए शुक्रवार को अपने टॉप मिलिट्री जनरल को बर्खास्त कर दिया. यह पहली बार हुआ है कि सरकार बदलने पर देश के अश्वेत और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को इस तरह बाहर किया गया है.
रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने केन और ब्राउन दोनों की प्रशंसा करते हुए एक बयान में दो अतिरिक्त वरिष्ठ अधिकारियों की बर्खास्तगी की घोषणा की जिनमें चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशंस एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी और वायु सेना के उप प्रमुख जनरल जिम स्लाइफ शामिल हैं.
ट्रंप का पोस्ट
ट्रंप ने सी.क्यू. ब्राउन को पद से हटाने का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी जगह अब रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डैन कैन लेंगे. इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में सेना में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं. अमेरिका में आम तौर पर सरकार बदलने पर भी देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी की भूमिका में कोई बदलाव नहीं किया जाता है. जनरल चार्ल्स क्यू. ब्राउन जूनियर इस पद को संभालने वाले दूसरे अफ्रीकी-अमेरिकी (अश्वेत) थे.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के वफादार काश पटेल बने FBI के डायरेक्टर, सीनेट से मिली मंजूरी
दरअसल, ट्रंप उन सभी अधिकारियों को हटा रहे हैं जो सेना में विविधता और समानता का समर्थन कर रहे हैं. अमेरिका के सरकारी कर्मचारियों पर लगातार हो रहे एक्शन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने ज्वाइंट चीफ्स चेयरमैन जनरल चार्ल्स क्यू. ब्राउन जूनियर को बर्खास्त कर दिया है. सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ पर लिखा पोस्ट में ट्रंप ने अमेरिका की सेवा के लिए ब्राउन को धन्यवाद दिया और उन्हें "एक अच्छा सज्जन" बताया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











