
डोनाल्ड ट्रंप की हमास को चेतावनी, कहा- अगर शनिवार तक रिहा नहीं रिहा हुए सभी बंधक तो...
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं किया गया तो वह इजरायल-हमास सीजफायर को खत्म करने का प्रस्ताव रखेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं किया गया तो वह इजरायल-हमास सीजफायर को खत्म करने और हमास के खात्मे का प्रस्ताव रखेंगे.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ओवल ऑफिस में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि जॉर्डन और मिस्र गाजा से फिलिस्तीनी शरणार्थियों को लेने से इनकार करते हैं तो वह उनकी मदद रोक सकते हैं. इससे पहले दिन में उन्होंने कहा था कि फ़िलिस्तीनियों को उनकी प्रस्तावित अमेरिकी नेतृत्व वाली अधिग्रहण योजना के तहत गाजा लौटने का अधिकार नहीं होगा.
ट्रंप ने ये टिप्पणी हमास द्वारा की गई उस घोषणा के बाद की है, जिसमें हमास ने अगली सूचना तक इजरायली बंधकों की रिहाई रोक लगा दी. आतंकी संगठन ने इजरायल पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और चिंता जताई कि संघर्ष फिर से शुरू हो सकता है. हमास ने कहा कि उसने ये फैसला अगली निर्धारित बंधक रिहाई से पांच दिन पहले लिया है, ताकि मध्यस्थों को इजरायल पर अपने वादे को पूरा करने के लिए दबाव डालने तथा वक्त पर रिहाई सुनिश्चित करने का समय मिल सके.
शनिवार को होनी थी बंधकों की रिहाई
सीजफायर के अनुसार, हमास को फिलिस्तीनी कैदियों और बंदियों के बदले में शनिवार को इजरायल के और बंधकों को रिहा करने की उम्मीद थी. यह व्यवस्था पिछले तीन सप्ताह से लागू थी.
वहीं, हमास की इस घोषणा के बाद इजरायली बंधक परिवारों और उनके समर्थकों ने सोमवार रात को तेल अवीव के उस क्षेत्र को घेर लिया, जिसे अब बंधक चौक के रूप में जाना जाता है. प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर समझौते को न छोडने का दबाव डाला. प्रदर्शन में लगभग 2 हजार से ज्यादा लोग शामिल थे.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.






