
डोनाल्ड ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ सीनेट में पास, क्या अब नई पार्टी बनाएंगे एलन मस्क?
AajTak
ट्रंप के 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' से शुरू हुआ विवाद अब तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है. ये बिल अब अमेरिकी सिनेट में पास हो चुका है. अब इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भेजा जाएगा. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मस्क अब अलग राजनीतिक पार्टी बनाएंगे? और क्या डोनाल्ड ट्रंप ने मन बना लिया है कि वो एलन मस्क को दक्षिण अफ्रीका वापस भेज देंगे?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही दुनिया में शांति लाने का दम भरते हों लेकिन उनके सामने एक बड़ी चुनौती उन्हीं के दोस्त बने हुए हैं. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच एक बार फिर खींचतान तेज हो गई है. दोनों एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बयान दे रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के साथ अपनी जंग के पहले राउंड में जो कहा वो सच साबित हुआ. डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगने वाले एलन मस्क ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया. लेकिन इस बार ट्रंप ने उन्हें वहीं वापस भेजने की चेतावनी दे दी जहां से वो आए हैं.
दरअसल, ट्रंप के 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' से शुरू हुआ विवाद अब तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है. ये बिल अब अमेरिकी सिनेट में पास हो चुका है. अब इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भेजा जाएगा. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मस्क अब अलग राजनीतिक पार्टी बनाएंगे? और क्या डोनाल्ड ट्रंप ने मन बना लिया है कि वो एलन मस्क को दक्षिण अफ्रीका वापस भेज देंगे?
इस सवाल की वजह ट्रंप हैं, जिन्होंने मस्क की तरफ से हमले के बाद कहा, 'एलन को शायद इतिहास में किसी भी इंसान से ज्यादा सब्सिडी मिलती है. बिना सब्सिडी के उनको अपनी दुकान बंद करके दक्षिण अफ्रीका जाना होगा. सब्सिडी रूकी तो फिर रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कार उत्पादन नहीं हो सकेगा.'
जब पत्रकारों ने मस्क को देश से निकालने के बारे में पूछा तो ट्रंप ने जवाब दिया, "मुझे नहीं पता, हमें इस पर विचार करना होगा."
ट्रंप की यह टिप्पणी सरकारी सब्सिडी और इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्यता को लेकर मस्क पर तीखे हमले के तुरंत बाद आई. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि मस्क को अपनी दुकान बंद करके दक्षिण अफ्रीका वापस जाना पड़ सकता है. उन्होंने तर्क दिया कि अरबपति को इतिहास में किसी भी इंसान से ज़्यादा सब्सिडी मिली है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









