
डोनर की खोज से ट्रेनिंग तक... 35 लाख लेते थे, कंपनी की तरह चल रहा था किडनी रैकेट, करवाए 34 ऑपरेशन
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को दिल्ली से चल रहे इन नेटवर्क की जानकारी मिली थी और पुलिस गैंग से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही थी. तभी एक महिला ने पुलिस से संपर्क किया और बताया की एक शख्स ने उनके पति के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 35 लाख ले लिए. किडनी भी ट्रांसप्लांट नहीं हुई और उनके पति की मौत हो गई.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ ही समय में इस रैकेट ने 34 अवैध ट्रांसप्लांट को अंजाम दे दिया. इस रैकेट के तार दिल्ली के अलावा चार राज्यों गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक फैले थे.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को दिल्ली से चल रहे इन नेटवर्क की जानकारी मिली थी और पुलिस गैंग से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही थी. तभी एक महिला ने पुलिस से संपर्क किया और बताया की एक शख्स ने उनके पति के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 35 लाख ले लिए. किडनी भी ट्रांसप्लांट नहीं हुई और उनके पति की मौत हो गई.
गिरोह ने करवाए 34 किडनी ट्रांसप्लांट
पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की. पुलिस को पता लगा कि इस रैकेट को संदीप आर्य नाम का एक शख्स ऑपरेट कर रहा है. लेकिन पुलिस को संदीप की जानकारी नहीं मिल पा रही थी. इस बीच पुलिस को संदीप के एक खास सहयोगी सुमित की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने सुमित को ट्रैक किया और उसे पकड़ा. सुमित से पूछताछ से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने गोवा से मास्टरमाइंड संदीप आर्य और उसके सहयोगी देवेंद्र को पकड़ा.
डीसीपी क्राइम अमित गोयलंके के मुताबिक मास्टरमाइंड संदीप आर्य के पकड़े जाने के बाद इस रैकेट के सारे राज सामने आ गए. पूछताछ में संदीप ने खुलासा किया कि उन्होंने अब तक 34 ट्रांसप्लांट करवाए हैं. पांच राज्यों के 11 अस्पतालों ये ऑपरेशन किए गए. एक ऑपरेशन के 35 से 40 लाख रुपये वसूले जाते थे. इन रुपयों को काम के हिसाब से मुख्य 8 गैंग मेंबर्स में बांटा जाता था.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक जो 35 से 40 लाख रुपये वसूले जाते थे इनमें सबसे मोटा हिस्सा मास्टरमाइंड संदीप आर्य का होता था और वह पांच लाख रुपये रखता था. करीब 5 लाख ही डोनर को दिया जाता था. जबकि बाकी लोगों का हिस्सा एक से दो लाख तक था.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









